कलौंजी में अमिनो एसिड, फैटी एसिड, आयरन और कई तत्व मौजूद होते हैं, जानिए इसके फायदे

कलौंजी को आम भाषा में मंगरेला कहते हैं। कलौंजी का इस्तेमाल अकसर कचौड़ी और समोसे में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटे-छोटे काले दाने आपकी सेहत के लिए कितने अच्छे हैं? अगर नहीं, तो आज हम बताते हैं। कलौंजी में काफी मात्रा में फाइबर समेत विटामिन, अमिनो एसिड, फैटी एसिड, आयरन और कई तत्व मौजूद होते हैं। ये सब आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

जानिए कलौंजी के सेहत से जुड़ें फायदेः

1. कलौंजी में मौजूद फाइबर आपके वज़न को कंट्रोल में रखता है। साथ ही पेट की चर्बी भी घटाता है। इसके लिए हर रोज़ सुबह पहले एक कप गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। इसके बाद 3-5 कलौंजी के बीच लें और गर्म पानी के साथ खाएं। आखिर में एक छोटा चम्मच शहद खाएं।

2. डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बढ़ा हुआ ग्लूकोज़ स्तर कंट्रोल होता है। रोज़ाना सुबह आधा छोटा चम्मच कलौंजी के तेल को एक कप ब्लैक-टी में मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप गुनगुने पानी के साथ भी हर सुबह कलौंजी के बीज का सेवन कर सकते हैं।

3. कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द और सिरदर्द में तेज़ी से आराम पहुंचाता है। इसके लिए कलौंजी का तेल लें और अच्छी तरह सिर या जोड़ों पर लागकर मालिश करें। बेहतर रिज़ल्ट के लिए आप इसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे नेचुरल पेनकिलर भी कहा जाता है।

4. कलौंजी में मौजूद थाइमोक्विनोन अस्थमा की परेशानी दूर करने में कारगर होता है। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह और शाम खाने से पहले पिएं। करीब एक महीने तक इसे रोज़ दो बार इस्तेमाल करें।

5. सर्दी-जुकाम में कलौंजी का काढ़ा बनाकर इसे काले नमक के साथ मिलाकर पीने से आराम पहुंचता है। वहीं, इसके तेल से सिर की नियमित मालिश कर गंजेपन की परेशानी भी दूर हो सकती है।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

54 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago