Follow Us:

‘सुई धागा’ के लिए 10 घंटे साइकिल पर बैठी अनुष्का शर्मा

समाचार फर्स्ट |

अनुष्का शर्मा को आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के लिए 10 घंटे वरुण धवन के पीछे साइकिल पर बैठना पड़ा। इस दौरान दोनों का गर्मी से बुरा हाल हुआ। साइकिल पर फिल्माए जाने वाले इस सीन के लिए 10 घंटे का वक्त लग गया।

बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' के लिए एकदम अलग अंदाज अपनाए हुए हैं। फिल्म में दोनों को पूरी तरह से देसी लुक दिया गया है। दोनों के कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक पूरी तरह से फिल्म की कहानी के अनुरूप ली गई है। फिल्म में वरुण धवन मौजी नाम के टेलर के रोल में हैं, जबकि अनुष्का उनकी कढ़ाई करने वाली साथी बनी हैं।