Follow Us:

गर्मियों में घर पर बनाएं ‘मिंट लैमोनेड’, शरीर को देता है ठंडक

डेस्क |

गर्मी के मौसम में रोजाना अपने घरों में लोग लस्सी, छाछ, नींबू पानी या कोई शेक बनाकर पीते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना इन चीज़ों से कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो घर आसान तरीकों से कई ऐसी चीज़ें बना सकते हैं जो काफी शानदार रहती हैं। ऐसी ही एक है मिंट लैमोनेड… मिंट लैमोनेड पेट और शरीर दोनों को ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की पत्तियों का स्वाद इस ड्रिंक को और भी स्वादिष्ट बना देता है। आइये जानते हैं कैसे बनता है लैमोनेड…

बनाने के लिए सामग्री…

1/3 कप पुदीने के पत्ते, 2 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1/4 छोटा चम्मच नमक, 5-6 आइस क्यूब, 1/3 छोटा कप पानी, 1 कप प्लेन सोडा वॉटर

बनाने की विधि…

  • मिंट लैमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले पानी और चीनी को घोल लें।
  • अब आधे पुदीने के पत्तों को किसी मिक्सी या अदरक कूटने वाले में बर्तन में 3-4 चम्मच पानी डालकर क्रश कर लें।
  • अब एक सर्विंग गिलास लें। उसमें सबसे पहले पुदीने के बचे हुए पत्ते डाल दें।
  • अब गिलास में क्रश किए हुए पुदीने का पीना छानकर डाल दें।
  • ग्लास में 2-3 आइस क्यूब डाल दें और चीनी वाला पानी मिक्स कर दें।
  • अब नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला दें।
  • मिंट लैमोनेड में अब आप ठंडा सोडा वॉटर और थोड़ी क्रश की हुई आइस डाल दें।
  • तैयार है एकदम ठंडा मिंट लैमोनेड। आप इसे नींबू के टुकड़े से डेकोरेट करके सर्व करें।