Follow Us:

लहसुन की चाय है बेहद फायदेमंद, हार्ट और कैंसर जैसी प्रॉब्लम्स से रखती है दूर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लहसुन में एंटी बायोटिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। लहसुन को सब्जी में डालकर खाने के अलावा इसकी चाय भी बनाई जा सकती है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण इसकी चाय बहुत फायदेमंद रहती है और हमें दिल और कैंसर के बलावा कई बीमारियों से बचाती है। सबसे जरूरी ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं जिसके बिना हम बीमारियों से लड़ ही नहीं सकते। वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल हम दाल और सब्जी में कर ही लेते हैं। लेकिन इसके अलावा आप लहसुन की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। तो आइये जाते हैं इसके ऐसे ही अन्य फायदे साथ ही इसे बनाने की विधि।

चाय बनाने के लिए सामग्री

1 चम्मच शहद, 1 चुटकी कटा हुआ अदरक, 1 लहसुन की कली, 1 गिलास पानी, 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

पानी उबलने के लिए रख दें और उसके बाद उसमें कटा अदरक और लहसुन को पीस कर डालें। 10 मिनट बाद इस मिश्रण को उबलने दें। इसके बाद गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद के साथ इतनी ही मात्रा नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

लहसुन के चाय के फायदे

जो लोग मोटापे से परेशान हैं। उनके लिए यह चाय बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और एक्सट्रा फैट जमा नहीं होता। जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता। एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर यह चाय सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाती है। ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के साथ ही कॉलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित रखती है यह चाय।सबसे जरूरी लहसुन आपके शरीर में फ्री रेडिकल बढ़ने से रोकता है। इस कारण कैंसर होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। इस तरह लहसुन की चाय का सेवन करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।