Follow Us:

घुटने के दर्द से पाएं छुटकारा, ब्लडलैस सर्जरी से फोर्टिस में मिल रही सुविधा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

क्या आप भी घुटने के दर्द से परेशान हैं… तो अब जल्द ही आपको इस दर्द से छुटकारा मिल सकता है। जी हां, घुटने के दर्द से पूरी उम्र के लिए छुट्टी पाने के लिए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ऐसी सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे आपका दर्द तो दूर होगा ही… साथ ही साथ आप अच्छे से चल और सीढ़िया भी चढ़ पाएंगे।

इसके तहत फोर्टिस अस्पताल में 'घुटना रिप्लेसमेंट' की एक सर्जरी होती है, जो पूरी तरह पेनलैस और ब्लडलैस है। इस सर्जरी में आपका घुटना बदला जाएगा और जो तुरंत प्रभाव से आपको पहले की तरह चलने फिरने वाला बना देगा। फोर्टिस के दावा है कि ये सर्जरी अत्याधुनिक तकनीक से लैस और इस 24 घंटे में मरीज़ चल फिर सकेगा। यहां तक कि 3 दिन में मरीज़ को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और वे अपनी लाइफ पहले की तरह जी सकता है। यहां तक कि सर्जरी के 3 घंटे बाद ही घुटना मुड़ना शुरू हो जाएगा।

इस सर्जरी के लिए जाने-माने डॉक्टर पीवी कैले और डॉक्टर विवेक डेविड का नाम भी काफी जाना जाने लगा है। हाल ही में इनकी सेवाओं के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल ने कई सक्सेसफुल ऑपरेशन भी किए है और इसमें लोगों का फीडबैक भी काफी अच्छा रहा है। यहां तक कि अस्पताल ने सप्ताह में हर दिन इसका चेकअप की सुविधा भी दी है, जबकि सर्जरी खुद विशेषज्ञ डॉक्टर करते हैं।