Follow Us:

कई खतरनाक बीमारियों में रामबाण है अमरूद, जानिए इसके फायदे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फलों में अमरूद काफी गुणकारी माना गया है। खाने में यह मीठा होता है। इसके अंदर छोटे-छोटे अनगिनत बीज होते हैं। अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है। लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं। पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है।

आयुर्वेद के जानकार डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक अमरूद की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है।

अमरूद खाने के अनेकों फायदे-

1.पेट ठीक करने में सहायक

इसकी तासीर ठंडी होती है,ये पेट की बहुत सी बीमारियां जैसे अपच,गैस आदि में वरदान सिद्द होता है।

2.कैंसर से बचाव

अमरूद के सेवन से कैंसर के सेल्स मर जाते हैं। अमरूद खाने से ब्रैस्ट कैंसर, स्किन कैंसर और यहां तक की फेफड़ों के कैंसर से भी बचा जा सकता है।

3.झुर्रियों को खत्म करता

 त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने के लिए रोजाना एक अमरूद खाना चाहिए।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए त्वचा पर ग्लो लाता है।

4.काले घेरे की समस्या से निजात

अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

5.विटामिन सी का स्त्रोत

अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है।एक दिन में दो बार अमरूद खाने से विटामिन सी की कमी दूर होती है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

6.पेट के कीड़े

बच्चों के पेट में कीड़े  हो गए हों तो अमरूद का सेवन बहुत लाभ देता है। 

7.कैल्शिम 

अमरूद में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसको रोज खाने से हड्डियां मजबूत होती है।

8.एलर्जी दूर करे

अमरूद की पत्तियों का रस किसी भी प्रकार की एलर्जी को दूर कर सकता है। यह एलर्जी पैदा करने वाली वायरस को ख़तम करता है।