Follow Us:

हिमाचली गांवों की लाज़वाब पेशकश ‘रेहड़ू’, यहां देखें रेसिपी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश का अधिकांश एरिया गांव का है। हालांकि, इन गांवों में समय-समय में काफी बदलाव होता है, लेकिन आज भी हिमाचल के ये गांव अपनी पारंपरिक रिवाजों और डिशों को अच्छाई से निभाते-खाते हैं। गांवों में अभी भी कई पुरानी डिशों को खाने के साथ-साथ सर्व किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल की शानदार डिश रेहड़ू की। शहरी इलाकों में रेहड़ू जैसी डिशें इन दिनो लुप्त हो गई हैं। लेकिन, गांव में अभी भी इसे बड़े शौक से बनाया और खाया जाता है।

रेहड़ू को छाछ से बनाया जाता है और इनदिनों गांव के हर घऱ में इसे व्यंजन के तौर पर परौसा जाता है। हिमाचल में इसे मक्की की रोटी के साथ खूब पसंद किया जाता है। आप इसे अपने घर में भी बना सकते हैं बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे और कुछ आवश्य सामग्री चाहिए होगी। यहां देखें आवश्यक सामग्री…

छाछ, 1 बारीक कटी प्याज, 6-7 बारीक कटा लहसुन, 1 बारीक कटी हरी मिर्च(ओपशनल), आधा चम्मच सूखा धनिया, आधा चम्मच मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च(स्वादानुसार), कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटे लहसुन के हरे पत्ते(ओपशनल), सरसों का तेल (तड़का लगाने के लिए)

बनाने की विधि:

रेहड़ू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पहले सूखा धनिया, फिर सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और मेथीदाना डाल दें। जब यह सब हल्का भूरा हो जाए तो कटी प्याज, हरी मिर्च और कटा लहसुन भी डाल दें। इसके बाद जब प्याज का रंग भूरा हो जाए तो कड़ाही को आंच से नीचे उतारकर छाछ उसमें डाल दें और हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल कर किसी चमच से हिलात रहें। 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर हिलाने के बाद आंच बंद करके उसमें लहसुन के पत्ते और हरा धनिया डाल दें।