Follow Us:

हिमाचल की लाज़वाब डिश ‘चने का मदरा’, यहां देखें रेसिपी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में चना मदरा एक मशहूर डिशों में एक मानी जाती है। हिमाचली धाम की शुरुआत इसी डिश के साथ की जाती है। चने का मदरा बेहद ही लाजवाब और टेस्ट में बिलकुल अलग होता है। यदि आपकों छोले पसंद हैं, तो आपको भी ये डिश काफी पसंद आएगी।

आप अपने घर में भी हिमाचल की इस डिश को बना सकते हैं। आपको इसके कुछ आवश्यक सामग्री चाहिए होगी जो कि एक स्वादिष्ट मदरा बनाने के लिए जरूरी है। 30 से 45 मिनट के बीच आप चने का ये मदरा तैयार कर सकते हैं औऱ चावल या चपात्ती के साथ इसे परोस सकते हैं। आईए जानते क्या है आवश्यक सामग्री…

3 कप काबुली चना, 2 कप दहीं, एक चुटकी हींग(ओपशनल), 2-3 लौंग, 1 दालचीनी, 2 बड़ी इलायची, 1 चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ता, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच कटे हुए मेवे, 2 चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच चीनी(ओपशनल)

बनाने की विधि:

सबसे पहले रातभर पानी में काबुली चने को भिगो कर रखें। फिर सुबह इसे प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक पकाएं और उसके बाद छानकर एक अलग बाउल में रखें। इसके बाद एक पैन में इसे तड़कने के लिए घी गर्म करें और घी गर्म होने पर इसमें जीरा, लौंग, दालचीनी, सौंफ और बड़ी इलायची को एक-एक करके डालें। कुछ मिनट तक भूनने के बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर चलाएं।

इसके बाद सबसे जरूरी दहीं को चीनी में फैंट कर डालें और धीमी आंच में इसके मिश्रण को हिलाते रहे और 10-15 मिनट तक पकाते रहें। अब उबले चने, नमक और सूखे मेवे पैन में डालें औऱ धीमी आंच पर 10 मिनट तक इसे पकाकर आंच बंद कर दें। आपका डिश चने का मदरा तैयार हो चुकी है और आप स्वादानुसार इसमें धनिया आदी डाल सकते हैं।