Follow Us:

घुटने और जोड़ोंं का रामबाण इलाज, 8 अक्टूबर को पहुंचें फोर्टिस कांगड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

घुटने की बीमारी का 'छूमंतर' कर देने वाले देश के बड़े डॉक्टर पीवी कैले कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में अपनी सेवा देंगे। 8 अक्टूबर की विषेश ओपीडी में डॉक्टर कैले घुटने के रोगों से परेशान मरीजों को देखेंगे। डाॅ कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है। यह देश के इकलौते ऐसे सर्जन हैं जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

डाॅ कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक व अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डाॅ कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जाॅनसन एंड जाॅनसन आॅर्थोप्लास्टी अमेरिका व अस्ट्रलिया से, तो एडवांस आॅर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है। डाॅ कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
 
इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डाॅ कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं और इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है।