Follow Us:

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन चीज़ों का सेवन, जल्द दिखेगा असर

डेस्क |

आज की एंडवांस टेक्नोलॉजी भरी दुनिया में फोन या सिस्टम का उपयोग ज्यादा हो चुका है। ऐसे में आए दिन छोटे बच्चों की भी नज़र में फर्क पड़ रहा है और उन्हें चश्में लग रहे हैं। फोन, लैपटॉप की रोशनी भी आंखों को खासा नुकसान पहुंचा रही है। लेकिन इससे बचने के लिए हम कुछ ऐसे उपाय और ऐसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जिससे हमें आंखों की रोशनी पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें है। आंखों को लेकर जरा सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं।

  • आंवला- आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवला को खाली पेट या मरब्बा के रूप में खा सकते है। इसमें विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
  • मछली- अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो मछली आपकी आंखों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आंखों की रोशनी को मजबूत रखने के लिए डाइट में टूना, सैल्मन, मैकेरल, एंकोवी और ट्राउट जैसी मछलियों का सेवन करें। इन मछलियों में डीएचए का प्राकृतिक स्त्रोत हैं जो रेटिना में पाया जाने वाला फैटी एसिड हैं।
  • गाजर- गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • बादाम- बादाम में विटामिन ई होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। ये एक सुपर फूड है जो आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। स्टडी के अनुसार विटामिन ई मैकुलर डिजनरेशन को धीमा करने में मदद करता है जो आंखों को हेल्दी रखता है।

इसके अलावा हमें पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन भी करते रहना चाहिए। हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।