Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में छाती और सांस के रोगों की स्पेशल ओपीडी शनिवार को

डेस्क |

फोर्टिस कांगड़ा में अस्थमा, सांस, टीबी एवं फेफड़ों के जीर्ण रोगों की विशेष ओपीडी शनिवार (27 नवंबर) को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जा रही है। इस ओपीडी में फोर्टिस मोहाली के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अमित कुमार मंडल फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस विशेष ओपीडी के चलते अब सांस से संबंधित बीमारियों का उपचार फोर्टिस कांगड़ा में ही उपलब्ध है।