Follow Us:

सर्वाइकल से परेशान हैं आप तो खान-पान में इन चीज़ों का करें इस्तेमाल…

डेस्क |

आजकल की अनियमित जीवनशैली की वजह से लोगों को तमाम तरह के रोग हो जाते हैं। उसी में से एक है सर्वाइकल… सर्वाइकल की बीमारी आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। सर्वाइकल को स्पोंडिलोसिस भी कहा जाता है।

सर्वाइकल का पेन उन लोगों को ज्यादा देखने को मिलता है, जो लोग दिन भर एक ही पोजिशन में ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं। इसकी वजह से उनके गर्दन में दर्द होने लगता है और वह सर्वाइकल का रूप ले लेता है, लेकिन कुछ घरेलू इलाज को अपनाकर आप सर्वाइकल की समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के घरेलू इलाज क्या-क्या है।

  • तिल के तेल से करें मालिश- सर्वाइकल पेन होने पर तिल का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल की शिकायत हो, तो उसे गर्दन पर तिल के तेल से मालिश करना चाहिए। इससे सर्वाइकल पेन से जल्द छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए तिल के तेल को गुनगुना कर के मालिश करना चाहिए।
  • हल्दी वाला दूध पिएं- हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी के सेवन से किसी भी तरह के दर्द से तुरंत छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल पेन की शिकायत हो, तो उसे रोजाना रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
  • लहसुन का करें सेवन- लहसुन में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से सर्वाइकल पेन से छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल पेन की शिकायत हो, तो उसे गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।
  • सरसों के तेल से करना चाहिए मालिश- सर्वाइकल पेन की शिकायत होने पर सरसों का तेल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन मिलाकर गर्दन पर मालिश करना चाहिए।
  • एक्सरसाइज है जरूरी- सर्वाइकल की बीमारी को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आपको रोजाना गर्दन की धीरे-धीरे एक्सरसाइज करनी चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करने से सर्वाइकल पेन को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • तकिये का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- अगर आपको सर्वाइकल की शिकायत है, तो आपको सबसे ज्यादा सोते वक्त ध्यान देना है। कोशिश करना चाहिए कि आप गर्दन को सीधा कर के ही सोएं। अगर आप गर्दन को झुका कर सोते हैं, तो सर्वाइकल का दर्द ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही जिनको सर्वाइकल की शिकायत होती है, उनको तकिये का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • गर्म पानी से करें सिकाई- सर्वाइकल की शिकायत होने पर गर्म पानी से सिकाई करना चाहिए। गर्म पानी से सिकाई करने से सर्वाइकल पेन से छुटकारा मिल सकता है।
  • झुक कर न करें काम- अगर आप लैपटॉप पर काम कर रहें हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके लैपटॉप की स्क्रीन आप के आंख के सामने हो, ताकि आपको झुकना न पड़े। क्योंकि झुक कर काम करने से सर्वाइकल पेन बढ़ सकता है।