Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी का उपचार, डॉ. स्मित वढेर दे रहे बेहतरीन उपचार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. स्मित वढेर अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टाॅन्सिलस और एडनॉइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलवेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है।

डॉ. स्मित ने बताया कि एंडोस्कॉपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकते हैं। कान, नाक व गले की किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज अपना निरीक्षण करवाकर सही व सफल उपचार करवा सकते हैं। डॉ. स्मित ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले के हर तरह के रोगों का अत्याधुनिक उपचार संभव है।