Follow Us:

गर्मियों में काफी फायदेमंद है तरबूज़, इसका रोजाना सेवन करने के हैं ये फायदे…

डेस्क |

गर्मी के मौसम में आखिरकार लोग कई तरह के फ्रूट्स का सेवन करते हैं। इसी मौसम में हम कई तरह के फ्रूट खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में आम के अलावा जो फल सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है, वह है मेलन। मेलन की कई किस्में मौजूद हैं, जिसमें तरबूज़, खरबूज़ा, सरदा आदि शामिल हैं। इन्हें आपको अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं।

तरबूज़ एक ऐसा फल है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। बाहर से कठोर हरे रंग का दिखने वाला तरबूज़ अंदर से सॉफ्ट, लाल रंग का होता है, जो खाने में बेहद मीठा होता है। तरबूज़ गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट माना जाता है। आप इसे खाली खा सकते हैं, या फिर सलाद में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा तरबूज़ को ब्लेंड कर इसका जूस भी बनाया जा सकता है।

गर्मियों में तरबूज़ खाने के फायदे…

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए- इन दिनों हार्ट अटैक मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। अधिकतर लोगों की मौत बीमारी से होती है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। तरबूज में मौजूद पोषक तत्व हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तरबूज में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार– तरबूज में फाइबर होता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है। फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाना बहुत मददगार हो सकता है। ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है- तरबूज में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये हृदय रोग से बचा सकते हैं। तरबूज में कारोटेनोइड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉट को कम करने में मदद करते हैं।

आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है – तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत होती है। ये आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करता है। तरबूज आपके शरीर को ठंडा रखता है।

तेजी से वजन घटाने में मदद करता है – तरबूज एक मीठा और रसदार फल हैष इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट तरबूज भी शामिल कर सकते हैं। ये आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।