चुनाव प्रचार में जाति और धर्म की राजनीति को बढ़ावा दे रही कांग्रेस : किशन कपूर

<p>कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने शनिवार को ज्वाली विधानसभा में अपना चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीजेपी एक रचनात्मक, एक सकारात्मक एजेंडे को पूरे चुनाव में लेकर गए हैं और बीजेपी निश्चित रूप से केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 2019 में अब से बड़े बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत में बनेगी यह निश्चित है। कांग्रेस ने अपने परंपरागत तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया। जातिवाद के मुद्दों को उभारने का प्रयास किया, परिवारवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया और तुष्टिकरण की नीति को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में फर्जी कंपनियों का गौरख धंधा चल रहा था। देश में कंपनी एक्ट के तहत 16 लाख कंपनियां रजिस्टर थीं। इनमें से केवल 11 लाख कंपनिया एक्टिवेट थी। मोदी सरकार ने कडा कदम उठाते हुए दो लाख से अधिक फर्जी कंपनियों को निरस्त किया। इससे कई तरह के भ्रष्टाचारों पर रोक लगी है। कांग्रेस नहीं चाहती की गरीब जनता को उनके हक का सीधा लाभ मिले। कपूर ने कहा कि देश से कांग्रेस की जडे उखड चुकीं हैं। जनता कांग्रेस के विचार को हर राज्य में नकार चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को चुनावी मुदृदा बनाया लेकिन 60 साल के शासन में गरीबों के लिए किया कुछ भी नहीं। कांग्रेस राज में बनी हर योजना में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ।</p>

<p>कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का बिडा उड़ाया है। आज केंद्र हो या राज्य सरकार। मोदी सरकार की सारी योजनाएं पूरी तरह पारदर्शी है। कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए मुददे ही नहीं हैं। बीजेपी एक राष्टवादी संगठन है और समाज को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेती है। अब देश की जनता अपने भले-बुरे के बारे में और अपने अच्छे नेताओं को पहचान चुकी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

41 mins ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

1 hour ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

2 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

6 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

6 hours ago