Follow Us:

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं हिमाचल के 249 छात्र, CM ने सदन में दी जानकारी

पी.चंद |

विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों का मुद्दा उठा। इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 249 छात्र फंसे हुए हैं। इनमें से करीब 53 छात्र खारकीव में फंसे हैं।

उन्होंने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि फंसे हुए 249 छात्रों में से 163 छात्रों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन से अभी तक 198 छात्रों को सकुशल हिमाचल वापसी हुई है। यह छात्र सीमावर्ती क्षेत्रों से लौटे हैं।

बता दें कि रूस और युक्रेन के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। देश के हजारों छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन छात्रों की घर वापसी के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। फंसे छात्रों को निकालने के लिए सरकार वायु सेना की भी मदद ले रही है। वहीं, केंद्र सरकार के चार मंत्री भी यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंचे हैं।