राज्यपाल के अविभाषण की चर्चा में 47 सदस्यों ने लिया भाग

राज्यपाल के अविभाषण पर चर्चा के अंतिम दिन कांग्रेस नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह ने सरकार पर 24 महीने से कुम्भकर्णी नींद सोने की बात कही। बीजेपी पीएम मोदी का गुणगान कर रही है लेकिन इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन 70 साल के कांग्रेस के कार्यकाल को कोसना ठीक नहीं। जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी उस देश को कांग्रेस ने चांद तक पहुंचाया। कांग्रेस ने आरबीआई, न्यायालय और आम आदमी को मजबूत किया जबकि भाजपा देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है। सुख्खू ने कहा कि हिमाचल के 'सूर्य अस्त, मंत्री मस्त' हो जाते हैं। इसपर सत्ता पक्ष ने एतराज़ जताया और ऐसे शब्दों को वापिस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री और अध्यक्ष के कहने पर सुख्खू ने ये शब्द वापिस ले लिए। हिमाचल में 9 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवक हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत ख़राब है।

जगत नेगी की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस चर्चा के जबाब में कहा कि राज्यपाल के अविभाषण पर चर्चा में 47 सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें 28 सत्ता पक्ष एवम 16 विपक्ष के साथ तीन अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सरकार ने अपने कार्यकाल में अच्छा करने की कोशिश की है जो कमियां है उनको दूर किया जाएगा। सत्ता पक्ष ने  सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र किया तो विपक्ष ने भी अपने विचार रखे। विपक्ष को सुझाव देने चाहिए थे लेकिन ऐसा न करके सिर्फ़ सत्ता पक्ष को कोसने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा यदि सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया तो फिर लोकसभा और उपचुनावों में भाजपा को आपार जनसमर्थन क्यों मिला। विपक्ष को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। विपक्ष हिमाचल को बेचने की बात कहता रहा है। जो निराधार है हिमाचल की रक्षा भाजपा की सबसे पहली प्राथमिकता है।

जनमंच पर विपक्ष के सवालों का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में जनमंच एक अनूठी योजना है। 189 जनमंच आयोजित किए जिनमे 45000 शिकायतें आई। जिनमें से 41 हज़ार शिकायतों का निबटारा किया गया। हेल्पलाइन की दिशा में हिमाचल छठा  प्रदेश है जहां ये शुरू हुई है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन माध्यम से  33 हजार 275 शिकायतों का समाधान किया गया। गृहिणी योजना के तहत 2 लाख 76 गैस कनेक्शन दिए। हिम केअर में 5 लाख के कवर में 65 करोड़ खर्च किया गया। सहारा योजना के माध्यम से 2000 रुपए पेंशन दी जा रही है। हिमाचल एसडीजी में देश भर में दूसरे स्थान पर है। विपक्ष कर्ज़ की बात करता है ये भी कांग्रेस सरकार की देन है। बावजूद इसके सरकार भारत सरकार के मापदंडों की सीमा निर्धारण के तहत ऋण ले सकती है। सभी आंकड़ों को जोड़ा जाए तो सरकार ने दो साल में पिछले दो माह को छोड़ दिया जाए तो 5 हजार 669 करोड़ ऋण लिया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती का मामला आया तो सरकार ने भर्ती रद्द कर 35 लोगों को गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री ने एनएच, हवाई सेवाओं के विस्तार की भी बात कही और कांगड़ा के साथ मंडी में बड़ा हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का हवाला दिया। जल से बल योजना, शिक्षा पर्यटन पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। हत्या के 2019 में 70 मामले दर्ज हुए जबकि 2018 में 99 मामले दर्ज हुए। अन्य आपराधिक मामलों में भी कमी आई है। विपक्ष गलत आंकड़े कहां से देता है ये बताए। इस पर विपक्ष के सभी सदस्य अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए और मुख्यमंत्री के आंकड़ों से असंतुष्ट होकर नारेबाजी करने लगे। इसी शोर शराबे के बीच विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के वॉकआउट से मुख्यमंत्री नाराज़ दिखे और कहा कि विपक्ष सरकार के काम की सुनने के लिए तैयार नहीं है। अगले चुनावों में  विपक्ष की संख्या और कम हो जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

9 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

9 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

9 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

9 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

10 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago