<p>बीजेपी की स्टार प्रचारक के तौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बीजेपी उम्मीदवार किशन कपूर के लिए वोट मांगेंगी। स्मृति ईरानी का रैली स्थल गांधी मैदान है। स्मृति ईरानी की रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा है। रैली स्थल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग जुटे हैं। रैली में महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। पालमपुर के गांधी ग्राउंड में स्मृति ईरानी का इंतजार हो रहा है।</p>
<p>गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान खुद नरेंद्र मोदी पालमपुर के बतरा मैदान में जनता को संबोधित करने पहुंचे थे। उस वक्त पालमपुर में कांग्रेस के विधायक थे और कांग्रेस उम्मीदवार ने करीब दस हजार वोटों से यह सीट जीती थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों में शांता कुमार को लगभग 11 हजार वोटों की लीड मिली थी। इस बार केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है वहीं, सांसद शांता कुमार भी प्रत्याशी किशन कपूर की जीत के लिए पूरी तरह मैदान में डटे हुए हैं।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…