पॉलिटिक्स

फतेहपुर उपचुनाव में राजन सुशांत, AAP का तड़का, कांग्रेस-बीजेपी को चुनौती

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा के साथ ही, फतेहपुर विधानसभा में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की लम्बी फेहरिस्त हाईकमान के पास पहुंच चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी और राजन सुशांत भी चुनावी दंगल में उतरने के लिए तैयार है।

सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हुई फतेहपुर सीट से उपचुनावों में कांग्रेस उनके बेटे भवानी पठानिया को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो भवानी पठानिया का नाम लगभग फाइनल है। बस हाईकमान की मुहर लगाना बाकी है। लेकिन क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके नाम को लेकर खफा चल रहे हैं। वहीं रीता गुलेरिया ने भी कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए ताल ठोक दी है।

दूसरी ओर भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में 15 साल का सूखा खत्म करने के मकसद से चुनावों में उतरेगी। भाजपा कृपाल परमार को जीत दिलाने का जिम्मा दे सकती है। पर पार्टी कि टिकट के लिए बलदेव ठाकुर का नाम भी रेस में है।

पूर्व सांसद राजन सुशांत भी चुनावों में दावेदारी की घोषणा कर चुके हैं। वे ‘हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी’ के बेनर तले चुनाव लड़ेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी भी इन चुनावों में अपना दमखम आजमाने की सोच रही है। आप के प्रभारी रत्नेश ने जानकारी दी कि चुनावों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सभी जानकारी दे दी गई हैं। अब केजरीवाल आप के प्रतयाशी को चुनावों में उतारने का अंतिम फैसला लेंगे।

फतेहपुर में 2022 के चुनावों से पहले बाजी कौन मारेगा ये तो 2 नवंबर को ही पता चलेगा। पर ये विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस और भाजपा ही नहीं बल्कि आप और राजंत सुशांत की नाक का भी सवाल बन गया है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

13 mins ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

32 mins ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

3 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

3 hours ago

Mandi News: किसान का बेटा बीएसएफ में बना असिस्टेंट कमांडेंट

  Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…

4 hours ago

Hamirpur News : जमीनी विवाद में पुलिस को मिली बंदूक, लाइसेंस एक्सपायर

  Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…

4 hours ago