Follow Us:

पुलिस भर्ती मामले में बोली AAP- युवाओं के साथ हुआ छल, शर्म हो तो कार्रवाई करे सरकार

‘आप’ ने आगे कहा कि ‘साढ़े चार साल में बीजेपी सरकार ने आम युवाओं के साथ सिर्फ छल किया है और अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी हैं। सरकार में जरा भी शर्म बाकी है तो इस पेपर लीक की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।’

डेस्क |

डेस्क। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद राजनीतिक दल प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब AAP ने भी जयराम सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर ‘आप’ ने सरकार के खिलाफ लिखा कि ‘सरकार एक भी पेपर बिना लीक कराए नहीं करा सकती है।’ आप का ये बयान उस और भी इशारा करता हैं जिसमें JOA आईटी के पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।

‘आप’ ने आगे कहा कि ‘साढ़े चार साल में बीजेपी सरकार ने आम युवाओं के साथ सिर्फ छल किया है और अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी हैं। सरकार में जरा भी शर्म बाकी है तो इस पेपर लीक की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।’

index aap jpeg
index aap jpeg

आपको बता दें कि 27 मार्च 2022 को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से ही विवादों में चल रही थी। कई अभ्यर्थियों ने इस पर आरोप भी लगाए और कांगड़ा-शिमला में एसपी से शिकायत भी की गई। और भी कई जगहों पर युवाओं ने लिखित भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए और पेपर लीक होने की बात कही। इस बार जब जांच की कड़ियां खुलती गई तो कांगड़ा में 3 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। इन युवकों को पेपर पहले ही मिल चुका था जिसके लिए 6 से 8 लाख की सौदेबाजी भी हुई थी।