Follow Us:

आश्रय की बीजेपी से चुनाव लड़ने की उम्मीद पर फिरा पानी, सत्ती ने कहा नहीं कटता जीते उम्मीदवारों का टिकट

रविंद्र |

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बीजेपी से आश्रय शर्मा के टिकट की अटकलों पर लगाया विराम लगाया है। सत्ती ने कहा इस गलतफहमी में ना रहें क्योंकि  जीते हुए उम्मीदवारों का टिकट नही कटता है। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा द्वारा मंडी से भाजपा की टिकट मिलने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। 

वहीं सत्ती ने नेता विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार को कागजी शेर कहने पर भी पलटवार किया। सत्ती ने कहा कि जब तक कांग्रेस की जेब में भ्रष्टाचार का पैसा ना आ जाये तब तक कोई काम होता दिखाई नहीं देता। सत्ती ने नेता विपक्ष को चुनौती देते हपए कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों से पहले जो उन्होंने ट्रिपल आईटी का शिलान्यास किया था अगर आज दिन तक उसके लिए कोई धनराशी जारी हुई हैं तो कांग्रेस उसके दस्तावेज दिखाएं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  राम स्वरूप शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को हराकर विजय हासिल की थी। सत्ती ने कहा कि कुछ लोग बिना बजह की गलतफहमियां पाल लेते है जोकि गलत है। वहीं सत्ती ने कहा कि टिकट बदलने का अधिकार केवल पार्लियामेंट्री बोर्ड और पार्टी हाईकमान को ही है। लेकिन फिलहाल मंडी में टिकट बदलने जैसी कोई कोई स्थिति नजर नहीं आती।