Follow Us:

भाजपा सरकार के प्रति सभी वर्गों में रोष, सरकार रिपीट के सपने न देखें भाजपा: राठौर

पी.चंद |

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा की सरकार के प्रति कर्मचारियों के सभी वर्गों में रोष है। सरकार बजट के बिना घोषणाएं कर रही है जो धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। ऐसे में सरकार को रिपीट करने के ख्वाब देखने बंद कर देने चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कई कर्मचारी संगठन हड़ताल पर हैं। प्रदेश में ठेकेदार भी हड़ताल पर हैं जिससे विकासात्मक कार्य ठप पड़े हैं। सरकार से सभी वर्ग नाराज हैं। सरकार ने बिना बजट के कोरी घोषणाएं की हैं जो पूरी नहीं हो पाई है जिससे सभी में नाराजगी है।

वहीं, उन्होंने जयराम सरकार के रिपीट के दावे को खोखला बताया है। राठौर ने कहा कि सरकार दिन में मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं जो पूरे होने वाले नहीं हैं। राठौर ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसके बाद प्रदेश के बजट से भी कोई उम्मीद नहीं है। सरकार बिना बजट के घोषणाएं कर रही है जो पूरी होने वाली नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है और जल्द ही पार्टी के संगठनात्मक चुनाव भी होंगे। इससे पहले सदस्यता अभियान पूरा किया जाएगा। अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और कल इसके लिए शिमला में रिव्यू मीटिंग भी रखी गई है।