Follow Us:

हिमाचल में रहकर GS बाली ने बनाई देश भर में पहचान, बोले अनुराग ठाकुर

मृत्युंजय पुरी |

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज कांगड़ा में पूर्व मंत्री जीएस बाली के निवास स्थान पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं परिवार के साथ व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जीएस बाली उनके परिवार के सदस्य थे। उन्होंने अपने परिवार का सदस्य खोया है। जीएस बाली ने हिमाचल में रह कर भी पूरे देश मे अपनी पहचान बनाई थी। कांग्रेस ही नहीं जीएस बाली के सभी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे।

अनुराग ने कहा कि उनके द्वारा करवाए गए विकास व काम सराहनीय है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल में हुई उपचुनाव में हार पर मंथन की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश में फैल रही परिवर्तन की अफवाहों पर कहा कि ये मीडिया द्वारा फैलाई गई अफवाह है।