Follow Us:

सांसद अनुराग ठाकुर बनेंगे कैबिनेट मंत्री, मंत्रियों की लिस्ट में आया नाम

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले और सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने आज फेरबदल के दौरान कई मंत्रियों की छुट्टी की जबकि कई नए नेताओं को मंत्री पद के लिए चुना गया है। ऐसे में सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी मोदी सरकार के 47 मंत्रियों में शुमार है।

अभी तक अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री का प्रभार संभाल रहे थे, लेकिन अब केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पहले आज अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात भी की थी।