Follow Us:

अनुराग ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से शुरू किया चुनावी प्रचार

मनोज धीमान |

हमीरपुर से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेक कर चुनावी प्रचार शुरू किया है। उन्होंने यहां आज विधिवत रूप से मां के दर्शन किए और कंजकें पूजकर मां का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के अनुसार अनुराग ठाकुर आज अपना चुनावी प्रचार पहली नुक्कड़ सभा से शुरू करेंगे। फिलहाल वह चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद नुक्कड़ सभा के लिए रवाना हो चुके हैं।