Follow Us:

मिडिल क्लास को ‘छोटे दिल’ वाला कहकर कांग्रेस ने किया अपमानित: अनुराग ठाकुर

पी. चंद |

सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरूवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा देश के मिडिल क्लास को छोटे दिल वाला और स्वार्थी कहते हुए उनके ऊपर टैक्स बढ़ाने की बात को मिडिल क्लास का अपमान बताया है।  अनुराग ठाकुर ने कहा देश का मिडिल क्लास देश का सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ताने-बाने को संतुलित करने में सबसे बड़ा योगदान है। ईमानदारी से अपना काम करके देश के विकास में सहयोग देने वाले मध्यम वर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख तक की आय पर आयकर मुक्त कर इस वर्ग का सम्मान किया था। मोदी सरकार के इस फ़ैसले से मध्यमवर्गीय परिवार को मिनिमम 50 हज़ार रुपए बचत की सुविधा मिली है।

इसके उलट कांग्रेस पार्टी की मंशा देश के मिडिल क्लास को अपमानित करने की है तभी उनके प्रमुख नेता और राहुल गांधी के राजनैतिक सलाहकार सैम पित्रोदा मिडिल क्लास को स्वार्थी कहते हुए उनके ऊपर टैक्स बढ़ाने की बात कह रहे हैं। सैम पित्रोदा मध्यम वर्ग को “छोटे दिल” वाला कह कर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। मगर शायद उन्हें ये नहीं पता कि देश की एक बड़ी आबादी मध्यम वर्ग के अंतर्गत आती जिसके द्वारा दिए गए टैक्स से देश चलता है। कांग्रेस का ये बयान आम आदमी के प्रति उनकी ओछी और गिरी हुई मानसिकता दिखाता है ।

(आगे की खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां एक तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यमवर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहें हैं। देश के विकास में उनकी भागीदारी की सराहना कर रहे हैं दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी उन्हें छोटे दिल वाला और स्वार्थी कह कर अपमानित कर रही है। कांग्रेस पार्टी मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ डाल कर उसे आर्थिक रूप से कमज़ोर करना चाहती है।कांग्रेस ने पहले ग़रीबी हटाओ के नाम पर ग़रीबों को ठगा अब मिडिल क्लास पर टैक्स बढ़ाकर ये देश की एक बड़ी आबादी का शोषण करना चाहते हैं।

कांग्रेस छोड़ कर 150 महिलाओं ने थामा बीजेपी का दामन

सांसद अनुराग ठाकुर  ने सुजानपुर चौकी में  महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया।  इस दौरान कांग्रेस पार्टी को छोड़कर 150 महिलाओं ने बीजेपी का दामन थामा। अनुराग ने कहा नारी देश का मान और सम्मान है। क्योंकि, भारत देश की नारी सर्वशक्तिमान है आज देश की रक्षा मंत्री एक महिला हैं।

सांसद ने कहा कि नारी जब ठान लेती है तो दुनिया की कोई शक्ति नारी शक्ति के आगे नहीं टिक पाती है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा महिलाओं का शोषण किया है। उन्हें सिर्फ वोट राजनीति तक ही सीमित रखा। सांसद का मानना है जब महिला वर्ग खड़ा हो जाता है तो पूरा जमाना महिला वर्ग के साथ खड़ा हो जाता है।