Follow Us:

अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट, चारों सीटों पर किया जीत का दावा

पी.चंद |

प्रदेश में उपचुनावों को लेकर प्रचार अभियान भी धीरे-धीरे तेजी पकड़ता जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रत्नपाल सिंह ने नामांकन भरा। इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। अर्की पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्की में रत्नपाल सिंह के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने कर्मठ और जिताऊ कार्यकर्ताओं को टिकट आवंटित किए हैं और प्रदेश की 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी। टिकट केवल एक व्यक्ति को ही मिलता है सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उसे जिताने के लिए काम करना चाहिए। केंद्र सरकार ने कोविड में भी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी दी है। किसानों की आय को दोगुना करने के मकसद से कृषि कानून लाए गए हैं।

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में हुई इस चुनावी जनसभा में प्रदेश कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, राजीव सैजल और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे।