Follow Us:

अनुराग ठाकुर ने किया जीत का दावा, कहा- इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीतूंगा

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आज अनुराग सिंह ठाकुर नुकड्ड सभाओ का आयोजन कर रहे है।  हमीरपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने जीत का दावा किया है। उन्होने कहा कि 2014 में जब मेरे पिता मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी उन्होंने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता था और इस वार भी जीत उन्हीं की होगी। अनुराग ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा की जब वे वन मंत्री थे तो उन्होंने प्रदेश की जनता से धोखा किया था और आरा मशीन बंद करवा दी थी। पर जैसे ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बने तो उन्होंने आरा मशीन खुलवाई।

साथ में उन्होंने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को घेरने की कोशिश कर रही है पर वे पहले अपने अंदर झांक कर देखे की उन्होंने देश में कितने भ्रष्टाचार किये हैं….. और उन्होंने मीडिया के प्रशन का उत्तर गोल मोल कर मध्यप्रदेश में पहुंचा दिया की कमलनाथ के साथ बेटे के पास जो पैसे पकड़े वो क्या भ्रष्टाचार नहीं था।

कांग्रेस उम्मीदवार बीसीसीआई में झूठे हल्फनामे का जो ढिंढोरा पीट रहे है मैं उनको बता देना चाहता हूं की वे तो कुछ कर नहीं सकते। उन्होंने कह कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो स्टेडियम पर ताले जड़ा दिए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे है कि उनके पिता मुख्यमंत्री थे तब चुनाव जीते पर मैं उनको बता देना चाहता हूं कि उनके पिता का कद प्रदेश की राजनीती में ऊंचा है उनका आशीर्वाद तो मुझको मिलता है। पर 2014 में तो वे मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी में रिकॉर्ड मतों से जीता हूं और इस बार भी जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीतूंगा।