<p>मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अनुराग ठाकुर 7 जून को पहली बार हमीरपुर पधार रहे हैं। अनुराग के स्वागत में जिला बीजेपी और समस्त जनता अनुराग ठाकुर का गांधी चौक पर नागरिक अभिनंदन करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि 7 जून को अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत होगा।</p>
<p>पहले नादौन उपमंडल मुख्यालय में सायं 4 बजे अनुराग को जोरदार स्वागत होगा, उसके उपरांत सायं 5 बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में अनुराग ठाकुर का नागरिक अभिनंदन करके भव्य स्वागत किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सांसद के स्वागत को जिला बीजेपी ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का स्वागत करने को उत्सुक हैं।</p>
<p>हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवा सांसद का राज्यमंत्री बनने की उपलब्धि पर जोरदार स्वागत की रणनीति बनाई गई है। हमीरपुर की जनता अनुराग ठाकुर को पलकों पर बिठाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत कर जहां रिकार्ड तोड़ मत हासिल करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट विभाग में राज्य मंत्री बनकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…