हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकट के आवेदन की तारीख को 31 जनवरी 2019 से बढ़ाकर 3 फरवरी 2019 को शाम 3 बजे तक कर दिया है।
किमटा ने बताया कि जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं वह अब 3 फरवरी 2019 को शाम 3 बजे तक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।



