हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कई सीटों पर मुकाबला काफी कांटेदार और रोचक होगा।

ऐसी ही एक सीट है जहां ससुर और दामाद आमने सामने हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोलन जिले की। सोलन सीट आरक्षित सीट है। यहां से बीजेपी ने जहां डॉक्टर राजेश कश्यप को चुनावी समर में उतारा है। वहीं, उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से धनी राम शांडिल को कांग्रेस ने टिकट दी है। ये दोनों सुसर धनीराम शांडिल और दामाद राजेश कश्यप हैं।

दामाद के मुकाबले सुसर का राजनीतिक अनुभव ज्यादा

अहम बात ये है कि दामाद के मुकाबले ससुर के पास राजनीतिक अनुभव ज्यादा है। राजेश कश्यप अभी हाल ही में राजनीति में उतरे हैं। हालांकि, उनके भाई वीरेंद्र कश्यप शिमला से बीजेपी के सांसद हैं। लेकिन, उनका यह पहला चुनाव है।

धनीराम शांडिल की बात करें तो इससे पहले वह एक बार विधायक रह चुके हैं। मौजूदा सरकार में वह समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री भी हैं। वहीं, राजेश कश्यप को सोलन के जाने माने बीजेपी नेता राजीव बिंदल का समर्थन प्राप्त है।

Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…