Follow Us:

2022 के चुनावों के लिए सर्गमियां तेज, भाजपा पूर्व विधायक ने पेश की चुनाव लड़ने की दावेदारी

जसबीर |

हिमाचल में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से सर्गमियां तेज होती दिख रही हैं। भाजपा में अभी से ही नेताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है। हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने चुनावों के लिए दावेदारी पेश की है। अनिल धीमान का कहना है कि भाजपा टिकट देती है तो वह भोरंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करना शुरू कर दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में धीमान ने कहा कि भोंरज विधानसभा क्षेत्र को किसी समय में भाजपा की नर्सरी के रूप में देखा जाता था और पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. आईडी धीमान के कार्यकाल में भाजपा संगठन का दबदबा बना रहा है। 2017 तक भेारंज क्षेत्र के संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आदर्श संगठन पूरे प्रदेश भर में बनाया है। पूर्व सीएम धूमल के द्वारा भी सीएम रहते हुए भोरंज विधानसभा क्षेत्र को भाजपा संगठन की नर्सरी कहा जाता था। भोरंज में संगठन पहले की तरह मजबूत है लेकिन कुछ कमियां आई हैं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है।

अनिल धीमान ने कहा कि भोरंज उपचुनावों में भी भाजपा पार्टी को सीट जीत कर दिलाई थी और 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के आदेशों का पालना करते हुए चुनाव लड़ने से इंकार किया था तो भाजपा के पक्ष में प्रचार कर जीत दिलाने के लिए भी काम किया था। 2022 में होने वाले चुनावों में दावेदारी पर अनिल धीमान ने कहा कि पार्टी पर पूरा विश्वास है कि चुनावों में मौका मिलेगा।

मौजूदा समय में विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि विकास निंरतर प्रक्रिया है और स्व. धीमान के कार्यकाल अथाह विकास करवाया गया है। लेकिन अब धीमी गति से विकास हो रहा है और विकास में रह रही कमी ही लोगों में खल रही है।