Follow Us:

बिहार: महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए किया सीटों का एलान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सीटों का एलान कर दिया है। बिहार में 6 पार्टियां मिलकर मोदी का सामना करने जा रही हैं। महागठबंधन की सीटों का ऐलान करते हुए आजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजद 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही रामचंद्र पुर्वे ने बताया कि जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं। आरजेडी की विभा देवी को नवादा से, हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को गया से, भूदेव चौधरी को जमुई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा गठबंधन ने पहले चरण की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि दो चरणों के नामों का ऐलान होगा।