पॉलिटिक्स

हिमाचल की जनता को लूटने का काम कर रही भाजपा और कांग्रेस: AAP

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। दुर्गेश पाठक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी कांग्रेस के कार्यकालों से बहुत ज्यादा परेशान है, क्योंकि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा उनको लगातार लूटते आई है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता भी यही चाहती है कि दिल्ली गवर्नेंस की तरह हिमाचल में काम होने चाहिए। दुर्गेश पाठक ने लोगों से आह्वान किया है कि 6 अप्रैल को जनता मंडी में जरूर पधारें और हिमाचल के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को एक बार मौका दें।

वहीं, केजरीवाल और भगवंत मान के मंडी दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को होने वाली विशाल जनसभा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक करके लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। मंडी में विशाल रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर आप कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है और वो 6 अप्रैल को अपने वरिष्ट नेताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश मे अरविंद केजरीवाल की चर्चा है। जिस तरह का काम काज दिल्ली में हुआ है और पंजाब में हुआ है उसी तरह हिमाचल के लोग भी चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी काम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली गवर्नेंस की चर्चा देश में ही नहीं अपितु विश्व भर में हो रही है। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तेजी से उभरने वाला एक राजनीतिक संगठन है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में सदस्य बनते जा रहे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago