Follow Us:

बागवानों पर गोलियां चलाने वाली बीजेपी सरकार कभी जनहितैषी नहीं हो सकती: राठौर

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश की कदावर नेता और कई मर्तबा मंत्री रही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विद्या स्टोक्स 91 की आयु पार कर भी पुरे जोश के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुलदीप राठौर और कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के संग चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के साथ विद्या स्टोक्स ने आज ठियोग कुमारसेन विधान सभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया और हिमाचल प्रदेश के विकास में कांगेस पार्टी के योगदान का उल्लेख करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के आहवान किया।

इस मौके पर प्रदेश कांगेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बीजेपी और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से क्षेत्र में विकास की रफतार ठप्प पड़ी हुई है। सड़की की स्थिति बहुत खराब हैं सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। विद्या स्टोक्स ने इस क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह क्षेत्र सब्बजियों तथा सेब की फसलों की पैदावार के लिए प्रदेश में बहुत मशहूर है। लेकिन बीजेपी सरकार उदासीन नीतियों तथा जनविरोधी कार्यशैली के चलते आज किसान व बागवान बहुत परेशान हैं। क्योंकि बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानों और बागवानों द्वारा उपयोग मे लाई जाने वाली खादों एवं दवाईयों पर से उपदान समाप्त कर दिया है और उपर से इन पर टैक्स की मार अलग से है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कभी भी हिमाचल की हितैशी नहीं रही है।

कुलदीप राठौर ने बीजेपी सरकार पर आरेप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ठियोग कुमारसेन विधान सभा क्षेत्र के लिए 1.5 करोड़ रुपये की कुर्पण पेयजल योजना स्वीकृत कह गई और इसके लिए बजट का पुरा प्रावधान भी कर दिया गया था। लेकिन बीजेपी सरकार के सत्तासीन होते ही यह योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ गई है। उन्होने यहां की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को भारीमतों से विजयी बनाने के लिए बढ़चढ़ मतदान करने का आहवान किया। उन्होने कहा कि कर्नल धनी राम शांडिल एक पूर्व सैनिक है और पहले भी दो मर्तबा शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होने कहा कि इस चुनाव में पुरे प्रदेश की जनता नरेन्द्र मोदी और बीजेपी की जुमलेबाजी का मूंहतोड़ जवाब देने को आतुर है तथा पद्रेश की चारें सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।