Follow Us:

नड्डा ने लिया शिमला नगर निगम का फीडबैक, सेमिफाइनल दोबारा जीतने का दावा

पी. चंद |

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला नगर निगम के सभी 2017 के प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में जगत प्रकाश नड्डा ने सभी पार्षदों से फीडबैक लिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पार्षदों को चुनावी टिप्स देते हुए कहा को नगर निगम शिमला में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएंगे। पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और शिमला में भी इसका बड़ा लाभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शिमला में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अच्छा काम हुआ और शहर में भाजपा कार्यकाल के दौरान चौतरफा काम हुआ है। हमारी जीत निश्चित है। वहीं, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा एक मजबूत राजनीतिक संगठन है। हम एकजुटता से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते है। आने वाले नगर निगम चुनावों में हमरे पार्षदों द्वारा अच्छा काम किया गया है इसका बड़ा लाभ भाजपा को होने वाला है।

संजय टंडन ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादाई है और इसका संगठन को बड़ा फायदा होगा। भाजपा ने पारदर्शिता के साथ नगर निगम में काम किया है और यह जनता जानती है।