Follow Us:

महंगाई के सवाल पर भाजपा सह-प्रभारी को याद आया भ्रष्टाचार, मिशन रिपीट का कर गए दावा

हंगाई पर कांग्रेस के सवालों पर टंडन ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार रही है। महंगाई वैश्विक मुद्दा है। कांग्रेस के समय मे कई भ्रष्टाचार हुए हर जगह तब पर्ची दी जाती थी लेकिन बीजेपी की सरकारों की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है।

पी. चंद |

पी. चंद। भाजपा विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। यह बात आज शिमला में भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन ने कही। संजय टण्डन ने कहा कि 17 संगठनात्मक जिलों में भाजपा लगातार पन्ना प्रमुखों और पन्ना समितियों की बैठकों में रणनीति तैयार की जा रही है ताकि हर वोटर से सम्पर्क बनाया जा सके। पन्ना समितियों को देखकर कांग्रेस ने भी अपने अध्यक्ष की समिति बना दी है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और चुनाव जीता। लेकिन इसके लिए एक भी कदम नहीं उठाया। जबकि भाजपा ने गरीबी उन्मूलन के लिए गरीब परिवार के लिए आयुष्मान जैसी योजनाएं चलाई। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख 27 हजार किसानों को फायदा मिला। भाजपा की सरकार ने गरीबो के लिए काम किया। भाजपा प्रदेश में मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है।

महंगाई के सवाल पर भ्रष्टाचार में पहुंचे टंडन

वहीं, महंगाई पर कांग्रेस के सवालों पर टंडन ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार रही है। महंगाई वैश्विक मुद्दा है। कांग्रेस के समय मे कई भ्रष्टाचार हुए हर जगह तब पर्ची दी जाती थी लेकिन बीजेपी की सरकारों की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है।