BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए नड्डा को बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव प्रभारी होंगे। इससे पहले 26 दिसम्बर को घोषित किए गए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक नरोत्तम मिश्र, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धन झपाडिया और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम क्षेत्रवार प्रभारी होंगे।

इन तीनों क्षेत्रवार प्रभारियों के बीच प्रदेश में बीजेपी के छह क्षेत्र (अवध, काशी, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिम, ब्रज और गोरखपुर) का बंटवारा होगा। इसके साथ ही सुनील ओझा भी प्रदेश के सह प्रभारी हैं। इन्हें भी किसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा-बसपा के संभावित गठबंधन से निपटने के लिए बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने पहली बार इतनी बड़ी तादाद में केन्द्र से प्रभारियों की नियुक्ति की है। यूपी से ही पूर्व मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र को हरियाणा में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता हैं और पिछले लोकसभा चुनावों में जिस तरह से उनको बीजेपी के रणनीतिकारों में प्रमुखता से रखा गया था उसी का नतीजा है कि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश का प्रभार उन्हें इस बार सौंपा गया है। 2014 और 19 के बीच में अलग-अलग प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों में भी नड्ढा अपना राजनीतिक हुनर दिखा चुके हैं। बहुत से प्रदेशों में बीजेपी की सरकार बनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में उनकी नियुक्ति उनके लिए चुनौती है क्योंकि वहां पर बीजेपी को सबसे अधिक सीटें इतिहास में मिली हैं। अब उन सीटों को फिर से लाना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

जेपी नड्डा हिमाचल से हैं राज्यसभा के सदस्य :

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। वे बीजेपी केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। 58 वर्षीय श्री नड्डा का नाम बीजेपी के चुनिंदा रणनीतिकारों में शुमार है। केन्द्रीय राजनीति में आने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago