Follow Us:

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने उतारे हैं शिक्षित और योग्य उम्मीदवारः सुरेश कश्यप

पी. चंद, शिमला |

आगामी चार नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा औऱ कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए है। दोनों ही दलों के नेता इन चुनावों में अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि निगम के चुनावों के लिए सभी 64 वार्डों पर पार्टी प्रत्यशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सभी चयन शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही किया गया है। चारों नगर निगम के चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता पूर्व के चुनावों की तरह ही इन चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों को  जन समर्थन देकर विजयी बनाएगी।

कश्यप ने कहा कि चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी है और भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपने अपने कार्य में जुट गए।  वहीं, फतेहपुर विधानसभा पर उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है जिसमें जनता भाजपा को अपना समर्थन देगी।