पॉलिटिक्स

BJP मिशन रिपीट को लेकर कर रही है काम: धूमल

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि BJP मिशन रिपीट को लेकर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है इनका सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत हैं। बता दें की धूमल शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टौणी देवी में सुजानपुर बीजेपी मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

सुजानपुर भाजपा मंडल का ये कार्यालय पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाकम चंद के निजी कंपलेक्स में खोला गया है जो टौणी देवी के बाजार में स्थित है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए और उनका मुंह मीठा करवाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय के लिए अपना भवन देने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को भी धन्यवाद किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं का लगातार मान सम्मान करती आई है और वर्तमान में भी कर रही है जो पार्टी के लिए हर मोर्चे पर हर कुछ करने के लिए तैयार रहते हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

18 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago