Follow Us:

BJP ने चलाया डिजिटल फंड कलेक्शन अभियान, नमो एप के जरिए किया जा रहा फंड इक्टठा

पी.चंद |

भारतीय जनता पार्टी ने देश भर मे माइक्रो डोनेशन कलेक्शन कार्यक्रम चलाया है। इस कार्यक्रम में पार्टी द्वारा डिजिटल माध्यम से नमो एप के जरिए 5 रुपये से एक हजार रुपए तक के माइक्रो डोनेशन इकठा कर रही है। आज शिमला मे आयोजित इस कार्यक्रम मे भाजपा शिमला मंडल द्वारा डोनेशन कलेक्शन किया गया।

भाजपा के प्रदेश मिडिया सहप्रभारी करण नंदा ने बताया कि प्रदेश में आज 74 मंडलो में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार ये डोनेशन डिजीटल माध्यम से कलेक्ट किया जा रहा है जिससे ये फंड पारदर्शी होगा और कोरोन काल में पार्टी द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्य में इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।