Follow Us:

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर सियासी खेल!, भाजपा नेता बोले- कांग्रेस देश द्रोहियों के साथ

पी.चंद |

हिमाचल में उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर सवाल उठाने लगी है। अब भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और सिद्धू के हिमाचल में आने पर रोष जाहिर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, ये प्रतिक्रिया चुनावी लिहाज़ से राजनीतिक प्लान और कुछ एक ग़लत जानकारी के साथ भी कहा जा रहा है।

दरअसल, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख गणेश दत्त ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण की कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय द्रोहियों के चंगुल में फंसी है। कांग्रेस के 3 स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के जनरल को झप्पी पाते हैं, कन्हैया कुमार जेएनयू में देश के टुकड़े होंगे इंशा अल्ला, हर घर मे अफ़ज़ल के नारे लगाते है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आचरण महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। प्रदेश फैसला करे कि देश द्रोहियों के साथ जाना है या राष्ट्रवादियों के जाना है। भाजपा देश के सम्मान की बात करती है और कांग्रेस देश के टुकड़े करने की बात करती है। कांग्रेस पार्टी अपनी नीति को स्पष्ठ करे।

प्रधानमंत्री मोदी की तारिफ़ पर तारिफ़

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की मुश्किल समय मे हर संभव मदद की। कोरोना काल मे प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका अहम रही है। उसके लिए देश और प्रदेश उनका आभारी है। कोविड महामारी के समय कोई भूखा ना रहे इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटा यह पूरे विश्व मे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री ने देश की 96 करोड़ जनता को मुफ्त वैक्सीनशन प्रधान लगवाई है को और हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल नंबर वन आया है।