पॉलिटिक्स

फतेहपुर उपचुनाव: क्या बदले की आग में 2017 की ग़लती दोहराएंगे भाजपा नेता??

कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस से दो-दो हाथ करने से पहले भाजपा को अपनो से मिल रही चुनौती से निपटना पड़ रहा है। फतेहपुर में इस बार बदलेव ठाकुर भाजपा के उम्मीदवार घोषित हुए हैं। पार्टी ने कृपाल परमार और जगदेव ठाकुर की अटकलों की बीच बलदेव को टिकट थमाया है ।

इसी बीच अगर हम 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक़्त भाजपा ने कृपाल परमार को टिकट दिया था। लेकिन फतेहपुर में संगठन में बलदेव ठाकुर की पकड़ मजबूत थी। कृपाल परमार को टिकट मिलने से बलदेव ठाकुर और उनके समर्थक नाराज हो गए व कृपाल परमार को टिकट का विरोध किया गया। आखिर में बलदेव ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशी के तौर पर हुंकार भर दी। अधिकतर संगठन के लोग बलदेव ठाकुर के साथ चले गए। नतीजा यह हुआ कि न तो बलदेव ठाकुर जीते और न ही कृपाल जीत पाए।

स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने एक बार फिर जीत दर्ज की। जीत का मार्जन 1,284 रहा था। सुजान सिंह पठानिया ने 18 हजार 962 और कृपाल परमार ने 17 हजार 678 मत प्राप्त किए थे। अब देखना ये होगा कि 2017 में बलदेव ठाकुर की तरह अगर इस उपचुनाव में बदला लेने के चक्कर में कृपाल परमार ने आजाद चुनाव लड़ा तो भाजपा इस सीट से हाथ धो बैठेगी। वहीं, कांग्रेस में भी जरूर ऐसा ही वाक्या हुआ है, जिसके चलते फतेहपुर उपचुनाव के परिणाम इस बार चौंकाने वाले रह सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

14 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

15 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

15 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

15 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

16 hours ago