<p>बीजेपी नेता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस नेता तथ्यहीन बयानबाज़ी कर श्वेत पत्र मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस खुद कई गुटों में बंटी हुई है और नेतृत्व की जंग पार्टी में चली रहती है। वीरभद्र के बाद कौन नेता होगा इसका अभी तक कांग्रेस को खुद नहीं पता।</p>
<p>उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किया पलटवार किया और कहा कि वह आधारहीन बयानबाज़ी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जय राम सरकार ने कर्मचारियों को एक हजार करोड़ के लाभ दिए हैं। कांग्रेस के भीतर प्रभारी रजनी पाटिल के आने के बाद ज्यादा गुटबाज़ी हुई है। कांग्रेस के नेता बैठकों तक में नहीं आते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कैसे मुकाबला करेंगे।</p>
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…
धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…
हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…
धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…
हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…