Follow Us:

धनेश्वरी ठाकुर को बनाया महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष, इंदु गोस्वामी का इस्तीफा स्वीकार

पी. चंद |

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके त्यागपत्र को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने स्वीकार कर लिया है। उनके त्यागपत्र के तुरंत बाद ही बीजेपी ने कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। मनाली से संबंध रखने वाली धनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदू गोस्वामी ने स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र दिया है जिसे मंजूर कर लिया गया है। इंदू गोस्वामी के स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर (मनाली) को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।