Follow Us:

धर्मशाला में हुई बीजेपी की बैठक, मंत्री किशन कपूर ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मशाला की बैठक का आयोजन किया गया  इस बैठक की अध्यक्षता मंत्री किशन कपूर ने की बैठक में धर्मशाला मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा के चुनावों को लेकर चर्चा की गई और  साथ ही लोगों को जागरूक करने  फैसला लिया गया है। किशन कपूर ने कहा की प्रदेश में चारों सीटों पर जीत हासिल की जाएगी।

जैसे जैसे लोक सभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे राजनीतिक गलियारों में गर्माहट होनी शुरू हो  गई है आज धर्मशाला में भाजपा मंडल धर्मशाला बैंठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया साथ ही कार्यकर्ताओं को कहा गया है की हर घर तक जा कर लोगों को जागरूक करना है और मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत करवाना है। कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए।

किशन  कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मोदी सरकार की जनकल्याण की नीतियां जितनी भी थी उनसे लोगों को अवगत करवाया गया है और जिसे भी टिकट मिलेगी उसे भाजपा की टिकट मिलेगी और मोदी के नाम पर इस बार चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, कपूर ने सवाल के जबाव में कहा की जो भी फैसला होगा पार्टी हाईकमान ही करेगा और वक़्त आने पर पता चल जाएगा की टिकट किसे दी गई।