BJP कार्यकारिणी की मीटिंग शुरू, चुनावों पर होगी चर्चा

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में शुरू हो गई है। कार्यकारणी के 300 सदस्य बैठक में पहुंचे हुए हैं, जबकि अन्य सदस्यों के दोपहर बाद पहुंचने की उम्मीद है। वैसे हिमाचल बीजेपी में 330 सदस्य हैं।

दो दिन तक चलने वाली कार्यकारिणी की बैठक में चारों लोकसभा के सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर वीरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप सहित विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल सहित सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के शाम तक बैठक में पहुंचने की उम्मीद है। बीजेपी हिमाचल प्रभारी मंगल पांडेय भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक के पहले दिन कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने अपने भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की।

कोटखाई मामले में सरकार के खिलाफ लाएगी निंदा प्रस्ताव

बीजेपी कार्यकारिणी के पहले दिन कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले में सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। ये प्रस्ताव बीजेपी के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज लाएंगे। सुरेश भारद्वाज का कहना है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था के बुरे हाल हैं। प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया एवं अन्य सभी तरह के माफिया काम कर रहे हैं। सरकार और पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

19 hours ago