Follow Us:

फतेहपुर में बीजेपी ने बनाया नया मंडल अध्यक्ष

समाचार फर्स्ट डेस्क |

 हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद अब बागियों के खिलाफ कार्रवाई तेज है। इसी क्रम में बीजेपी से बागी हो चुके फतेहपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर की जगह करतार पठानिया को नियुक्ति हुई है।

चुनाव के दौरान फतेहपुर में पार्टी से बगावत कर बलदेव ठाकुर ने चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब उनकी जगह नए चेहरे को मंडल का अध्यक्ष  बनाया गया है।

फतेहपुर में बीजेपी की बैठक प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें करतार पठानियां को सर्व सहमति से पार्टी मंडल का अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को हुई बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भीतरगातियों पर कार्यवाही करने की मांग उठाई।