पॉलिटिक्स

चुनावी सीज़न में हिमाचल घूमने आते हैं आनंद शर्मा, बोले भाजपा प्रवक्ता

शिमला।। कांग्रेस के स्टार प्रचारक आनंद शर्मा द्वारा मोदी सरकार पर की गई बयानबाजी पर प्रदेश भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा के मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल से सांसद होने के बावजूद कभी आनंद शर्मा को हिमाचल की याद नहीं आती। वह तो बस चुनावी मौसम में हिमाचल दर्शन का आनंद लेने यहां आते हैं। आनंद शर्मा की हिमाचल के लिए एकमात्र यही उपलब्धि है कि उन्होंने कांग्रेस में अपनी तरह हवाई नेता तैयार किए हैं जो प्रधान का चुनाव तक नहीं लड़ सकते।

रणधीर शर्मा ने कहा, ‘आनंद शर्मा बताएं कि आप तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे तो हिमाचल के लिए क्या योगदान दिया। और तो और, जब प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था, तब आप कहां थे?आनंद शर्मा को हिमाचल की राजनीति के बारे कोई ज्ञान नहीं हैं। वे सिर्फ चुनाव के दिनों में ही हिमाचल पहुंचते हैं, दो बयान देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।’

मुख्यप्रवक्ता ने कहा कि आनंद शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट्यूशन लगवाने की सख्त जरुरत है ताकि तथ्यों पर बात कर सकें। दरअसल, आनंद शर्मा ने बीते दिनों चुनाव के दौरान देश में बढ़ रही महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। जवाब में रणधीर शर्मा ने आनंद शर्मा को याद दिलाते हुए कहा कि वह केंद्र में मंत्री थे, तब महंगाई में उछाल के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार बताते थे। आज जब पूरी दुनिया कोविड के कारण महंगाई का दौर देख रही है, तब आनंद शर्मा देश की जनता को गुमराह करने में जुटे हैं।

शर्मा ने कहा कि 50 साल से अधिक देश की सत्ता में कांग्रेस ही रही, लेकिन गरीबों के बारे सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर थी और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से समझौता किया। देश में मोदी सरकार को सात साल हुए, लेकिन आज तक सात रुपये का घोटाला नहीं हुआ। देश तो दूर, हिमाचल की राजनीति में भी उन्हें कोई नहीं जानता। आनंद शर्मा जो आज तक एक भी चुनाव नहीं जीते, बावजूद इसके पांच से छह बार विधायक जीतने वाले भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। आनंद शर्मा कांग्रेस के वंशवाद की राजनीति में फंसे हैं और अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दिए हैं। वह और उनके चहेते कांग्रेसी भी आज तक एक भी प्रत्यक्ष चुनाव नहीं जीत पाए।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: किसान का बेटा बीएसएफ में बना असिस्टेंट कमांडेंट

  Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…

26 mins ago

Hamirpur News : जमीनी विवाद में पुलिस को मिली बंदूक, लाइसेंस एक्सपायर

  Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…

38 mins ago

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

2 hours ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

3 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

20 hours ago