बीजेपी 27 दिसंबर को रिज मैदान पर करेगी बड़ी रैली, अमित शाह और नड्डा भी लेगें भाग: सत्ती

<p>प्रदेश बीजेपी कार्यालय दीपकमल में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आगामी 27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के विकासमयी 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और इस उपलक्ष पर सरकार व संगठन मिलकर एक बड़ी रैली का आयोजन शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में करने जा रही है। इसी के मद्देनजर आज मण्डल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया भी उपस्थित रहे।</p>

<p>सत्ती ने कहा कि इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल , शांता कुमार , सभी मंत्री, सभी विधायक, सभी सांसद और पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे।</p>

<p>भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन दो वर्षों में जयराम सरकार ने प्रदेश को विकासशील, ईमानदार व पारदर्शी सरकार दी है। यह सरकार प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह सरकार है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने अनेक विकासोन्मुखी व जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अभी हाल ही में धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वैस्टर मीट जिसमें 93 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साईन हुए हैं, इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश में निवेश आने से यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।</p>

<p>उन्होनें कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने पिछले लगभग दो वर्षों में प्रदेशहित में कई योजनाएं चलाकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए हैं जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

25 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

42 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

54 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

3 hours ago